दिनांक 23.02.2019 (शनिवार) को राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, माधोपट्टी के शिक्षक रवि रौशन कुमार को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान-2019 दिया गया. उन्हे यह सम्मान उनके द्वारा विगत 10 वर्षों में किए गए पर्यावरणीय जागरूकता अभियान(आलेख लेखन, वृक्षारोपण, विभिन्न परियोजना निर्माण, बच्चों के बीच कार्यशाला का आयोजन इत्यादि) के लिए दिया गया है. इस अवसर पर रवि रौशन कुमार को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया. उक्त कार्यक्रम में नेपाल के प्रदेश प्रमुख महामहिम रत्नेश्वर लाल कायस्थ, बांग्लादेश के प्रतिनिधि अकारामूल हफीज चौधरी उपस्थित थे. कार्यक्रम में श्रीलंका, भारत, नेपाल तथा बांग्लादेश के कई प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. बताते चले कि सन् 2008 में एयर इंडिया द्वारा उन्हे RANK अवार्ड दिया गया था, सन् 2010 में Earth Matters Foundation, नयी दिल्ली के द्वारा भी Eco Warrior Award के लिए नामित किया गया था. रवि रौशन कुमार के अब तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के पत्र पत्रिकाओं में 20 से अधिक अलेख प्रकाशित हो चुके हैं. बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रवि ने अब तक दर्जनो...