Skip to main content

मैथिली भाषा में विज्ञान संचार और लोकप्रियकरण

देश की प्रगति में क्षेत्रीय भाषाओं का अहम योगदान है। पूर्व में मैथिली सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में विज्ञान को लेकर काफी कार्य हुए हैं। वर्तमान में मैथिली में विज्ञान को लेकर काफी कार्य करने की जरूरत है। ये बातें डीवाआई पाटिल विश्वविद्यालय, पुणे के कुलपति प्रभात रंजन झा ने कही।

वे सोमवार को विज्ञान प्रसार व सीएम साइंस कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कम वर्कशॉप के दूसरे दिन समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मिथिवा गुरु-शिष्य परंपरा से परिचित है, इसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। कुलपति ने कहा कि वर्तमान में संवाद का माध्यम बदल गया है। विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन को इस वर्कशॉप के माध्यम से जानने की कोशिश की गई है। वर्कशॉप से निकले निष्कर्ष से ब्रेन-टू-ब्रेन संवाद स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। प्रो. रंजन ने कहा कि भाषाएं लिमिट करने की चीज नहीं है। बच्चे जिनती भाषाओं पर पकड़ बनाएं, उनका मानसिक विकास उतना ही होगा। आज के दौर में मातृभाषाओं की परिभाषा भी बदल गई है।


‘हैंड्स ऑन साइंस फॉर टीचर्स इन मैथिली लैग्वेंज’ विषय पर विचार रखते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा ने कहा कि भाषा संवाद का माध्यम है। आज का युग विज्ञान का है। मैथिली भाषा में प्राचीन लेख का संकलन करने की जरूरत है। विज्ञान के ज्ञान से ही सामान का सही उपयोग होता है। नवीन विषय पर कार्य करने से समाज को काफी लाभ प्राप्त होगा। वर्कशॉप में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक डॉ. बुझावन यादव, हीरा कुमार झा और शिक्षक रवि रौशन कुमार ने भी अपने विचार रखे।


सीएम साइंस कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. दिलीप कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विज्ञान प्रसार विभाग के सहयोग के कारण मैथिली भाषा में विज्ञान का प्रसार-प्रचार हो रहा है। अगर सीएम साइंस कॉलेज और विज्ञान प्रसार विभाग के बीच मैथिली में विज्ञान के प्रसार को लेकर यह महत्वपूर्ण करार नहीं हुआ होता यह वर्कशॉप आयोजन नहीं हो पाता। इसके लिए मैं विज्ञान प्रसार विभाग के निदेशक नकुल पराशर, वरिष्ठ वैज्ञानिक कपिल त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया गुरु माववर्धन कंठ और वर्कशॉप में शामिल हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। वर्कशॉप का संचालन डॉ. सत्येन्द्र कुमार झा, डॉ. आर्यिका पॉल और डॉ. सुषमा रानी ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं थे।


साभार:- दैनिक हिंदुस्तान




Comments

Popular posts from this blog

बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में जन-संचार माध्यमों की भूमिका

व र्तमान समय में जन-संचार माध्यम एक बहुत ही सशक्त माध्यम है जिसका बच्चों के मन- मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है. रेडियो, टीवी, अखबार, पत्रिकाएं, कंप्यूटर, आदि ऐसे माध्यम हैं जिनके द्वारा कोई भी बात प्रभावपूर्ण तरीके से बच्चों के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है. इन माध्यमों का बच्चों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के प्रभाव पड़ता है. जैसे इन माध्यमों के द्वारा विभिन्न प्रकार के मनोरंजक, सूचना व ज्ञान आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं. एक ओर जहां इन कार्यक्रमों से बच्चों में अपने आस-पास की दुनियां के विषय में समझ बढ़ती है वहीं कभी-कभी ये उन्हें संकीर्णता की ओर भी ले जाते है. साथ ही आवश्यकता से अधिक समय इन माध्यमों को देने से शारीरिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. अतः यह अति अवश्यक है कि बाल-विकास  में जन-संचार माध्यमों का न्यायसंगत तथा विवेकपूर्ण प्रयोग किया जाय. इस आलेख में बाल-विकास के संदर्भ में जन-संचार माध्यमों के प्रभावों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है. जन-संचार माध्यम : एक परिचय         जन-संचार (Mass-Communic...

प्लास्टिक वरदान या अभिशाप

         सभी वैज्ञानिक आविष्कारों के पीछे समाज कल्याण की भावना छिपी रहती है। दुनिया के तमाम आविष्कार जनहित के लिये ही होता है। परंतु प्रत्येक कृत्रिम सुख सुविधाओं के अपने लाभ और हानि होती है। जब किसी वस्तु या सुविधा के लाभ उसके हानि की तुलना में कई गुना अधिक होता है तब हम उन नवीन आविष्कार को अपना लेते हैं। कभी-कभी दूरगामी प्रभावों की चिंता किये बिना ही हम किसी नवीन आविष्कारों को सिर्फ इसलिये भी अपना लेते है क्योंकि वे हमारे श्रम, समय और पैसे की बचत करता है। प्लास्टिक का ही उदाहरण अगर  लिया जाय तो हम देखते हैं कि जब प्लास्टिक या पॉलीथिन आदि का इस्तेमाल प्रारम्भ हुआ था उस वक़्त यह किसी वरदान से कम नहीं था। धरल्ले से प्लास्टिक प्रयोग शुरू हो गया। रोजमर्रा के जीवन में प्लास्टिक ने अपनी पैठ बना ली। लोगों ने भी इसे हाथोंहाथ लेना शुरू किया। कपड़े और जूट के बने थैले लेकर चलने में शर्मिंदगी का एहसास होने लगा। लोग खाली हाथ बाजार जाते और प्लास्टिक के ढेर सारे थैलों में चीजें भर-भर कर घर लाने लगे थे। लेकिन समय के साथ-साथ पॉलीथिन के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे। आज ये गम...

पर्यावरण अध्ययन के प्रति जन चेतना की आवश्यकता

*पर्यावरण अध्ययन के प्रति जनचेतना की आवश्यकता*       मनुष्य इस समय जिन भौतिक सुख सुविधाओं और सम्पदाओं का उपभोग कर रहा है, वे सभी विज्ञान एवं तकनीकी ज्ञान के वरदान है, ‘‘लेकिन यदि विज्ञान एवं तकनीकी ज्ञान का बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग नहीं किया गया तो इस वरदान को अभिशाप में बदलते देर नहीं लगेगी। ऊर्जा उत्पादनों के संयंत्र, खनन, रासायनिक एवं अन्य उद्योग आज के मनुष्य के कल्याण के लिए अपरिहार्य बन गये हैं। लेकिन ये ही चीजें हमारी बहुमूल्य सम्पदाओं, यथा, वन, जल, वायु एवं मृदा आदि को अपूर्णीय क्षति भी पहुँचा सकती है। पर्यावरणीय अवनयन के खतरे नाभकीय दुर्घटनाओं के समकक्ष खतरनाक है, लेकिन इस भय से औद्योगीकरण एवं विकास योजनाओं को बन्द नहीं किया जा सकता। इसलिए हम सभी को एक मध्यम मार्ग अपनाने की जरूरत है। इस मध्यम मार्ग का अर्थ है सम्पोषित अथवा निर्वहनीय विकास की नीति को अपनाना। मनुष्य में निर्वहनीय विकास एवं उसकी जीवनषैली को अपनाने की समझ तो सम्यक पर्यावरणीय अध्ययन के प्रति जनचेतना को प्रबुद्ध करने से ही उत्पन्न हो सकती है।’’       पर्यावरण अध्ययन के प्रति जन...